
जमशेदपुरः जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना अंतर्गत टाटानगर स्टेशन के बाहर बोकारो के एक युवक को होटल दिलाने के नाम पर बाइक पर बिठाया और उससे 25 हजार रुपए छीनने का मामला प्रकाश में आया है. इस मामले को लेकर शिकायत के बाद पुलिस ने कार्रवाई की ओर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने आरोपी के पास से 22 हजार रुपया भी बरामद कर लिया है.(नीचे भी पढ़े)
मिली जानकारी के अनुसार युवक राउरकेला से ट्रेन से टाटानगर पहुंचा था.उसे बोकारो जाना था पर रात होने की वजह से वह होटल की तलाश में था. तभी उसकी मुलाकात एक युवक से हुई. युवक ने उसे साकची में होटल देने की बात कहकर बाइक पर बिठाया और उससे रुपए छीन लिए. फिलहाल पुलिस आरोपी को जेल भेजने की तैयारी कर रही है.












