
जमशेदपुर : जमशेदपुर के कदमा थाना अंतर्गत शास्त्री नगर ब्लॉक नंबर-2 मस्जिद लाइन निवासी संतोष कुमार यादव के घर पर बीती रात असामाजिक तत्वों ने पथराव कर दिया. इस घटना से उनके घर पर लगा एस्बेस्टस टूट गया. शुक्रवार सुबह गुस्साए लोगों ने कदमा थाना पहुंचकर करवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किया. (नीचे भी पढ़ें)
इस मामले में संदीप कुमार यादव ने बताया कि इलाके में बस उन्ही का एक घर हिंदू परिवार है. उनके आस पास पूरा विशेष समुदाय निवास करता है, जिस कारण विशेष समुदाय उन्हे वहां से भगाने के लिए परेशान करता रहता है. इसके पूर्व भी स्थानीय विशेष समुदाय के लोग उनके घर पर पथराव कर चुके है. स्थानीय लोग उन्हे परेशान करने के लिए घर पर कचड़ा भी फेंक देते है. उनके घर पर भाड़ेदार को भी परेशान कर रखा है. उन्होंने कहा कि अगर पुलिस इस मामले में कार्रवाई नहीं करती है तो हिंदू मंच अपने स्तर से मामले को देखेगा.



