
जमशेदपुर:जमशेदपुर से सटे मुसाबनी पुलिस ने बालू के अवैध भंडारण के मामले में स्थानीय निवासी कुशो पाल को गिरफ्तार किया है. कुशो के खिलाफ मुसाबनी थाना में जून 2020 में ही बालू के अवैध भंडारण का मामला दर्ज कराया गया था. मामला दर्ज होने के बाद से वह फरार चल रहा था. न्यायलय से गिरफ्तारी का वारंट निकलने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है. इस मामले में अभी अन्य लोगों की गिरफ्तारी बाकी है. पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत भेज दिया है.
[metaslider id=15963 cssclass=””]



