चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड की चंदनपुर पंचायत के बड़ा गाड़ियास गांव निवासी सह श्यामसुन्दरपुर घाट परगना शंकर मुर्मू का बुधवार की सुबह निधन हो गया. सूचना पाकर विधायक समीर मोहंती उनके आवास पहुंचकर शोकाकुल परिवार से मिलकर सांत्वना दी एवं दुःख प्रकट किया. विधायक ने कहा कf शंकर मुर्मू आयुर्वेदिक चिकित्सक विशेषज्ञ थे, डॉक्टर मुर्मू के पास दूर-दूर से मरीज उनके पास इलाज कराने आते थे. वे हमेशा सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यों में सक्रिय रहते थे. विधायक ने कहा कि उनके निधन से समाज को अपूर्णीय क्षति पहुंचा है. मौके पर समीर दास, बाबूलाल मांडी, गुहीराम टुडू, आदित्य गिरी, सरकार हेंब्रम समेत अन्य उपस्थित थे.














