
जमशेदपुर : जमशेदपुर के कदमा बाजार में मंगलवार देर रात कार सवार असामाजिक तत्वों ने कदमा बाजार में आग लगा दी. आग से अशोक जाना की सब्जी की दुकान जल गई. हालांकि मौके पर टाटा स्टील का दमकल पहुंचा और आग पर काबू पाया जिससे एक बड़ा हादसा टल गया. इधर बाजार में आग लगाने से पहले कार सवार युवकों ने एक मुर्गा दुकान में टक्कर मार दी थी. घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि एक कार में पांच लोग सवार होकर आए और तेज़ी से मुर्गा दुकान में धक्का मार दिया. वहां से कार लेकर कदमा बाजार के बाद रुके और बाजार को आग लगाने की बात कहते हुए बाजार के अंदर आग लगा दी. सबसे बड़ी बात यह रही की सभी ने पीसीआर वाहन के सामने आग लगाई. पुलिस सभी को पकड़कर थाना ले गई.






