जमशेदपुर: जमशेदपुर के भालूबासा स्थित करीमिया मुस्लिम स्कूल में शिक्षकों की विदाई समारोह आयोजित किया गया, जिसमें वर्षों से स्कूल में सेवा देने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया गया. इस अवसर पर स्कूल के 10वीं कक्षा में फर्स्ट डिवीजन से पास होने वाले मेधावी छात्रों को भी मेडल और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया. स्कूल के सचिव मो अरशद ने कहा “आज का दिन हमारे लिए बहुत खास है, क्योंकि हम अपने प्रिय शिक्षकों को विदाई दे रहे हैं और साथ ही साथ हमारे मेधावी छात्रों को सम्मानित कर रहे हैं. ” (नीचे भी पढे़ं)

शिक्षकों की विदाई समारोह में छात्रों और शिक्षकों ने अपने भावनात्मक विचार व्यक्त किए और उन्हें यादगार बनाने के लिए कार्यक्रम आयोजित किए गए. मेधावी छात्रों को सम्मानित करने के दौरान स्कूल के अधिकारियों ने कहा कि “हमें अपने छात्रों पर गर्व है, जिन्होंने अपनी मेहनत और लगन से स्कूल का नाम रोशन किया है. ” (नीचे भी पढे़ं)
समारोह में उपस्थित लोगों ने शिक्षकों को विदाई दी और मेधावी छात्रों को बधाई दी. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में करीम सिटी कॉलेज के प्रिंसिपल डॉक्टर रियाज, करीम सिटी कॉलेज की प्रोफेसर अनवर साहब, स्कूल कमेटी के सचिव मोहम्मद अरशद अंजुमन, उपाध्यक्ष अकील अहमद, एजाजी अंजुमन के संयुक्त सचिव आसिफ रिजवान खान, अंजुमन के कोषाध्यक्ष मोहम्मद रागीब खान, सेवानियुक करीमिया मुस्लिम स्कूल के प्रिंसिपल फखरे आलम मलिक, सेवानियुक शिक्षक अंसारुल्लाह, जहां आरा बेगम, कुरत-उल-ऐन, अफरोज बेगम, रफत जहां बेगम उपस्थित रही. अन्य सदस्यों में स्कूल के शिक्षक शहनाज बानो, अशरफ अंसारी, आरज़ू कौसर, सईदा खातून, कमल सर्वर, मो इलियास, शाहिद खान, आसिफ नुमान, अख्तर अंसारी, शकील अंसारी, एजाज अहमद, मोहम्मद खादिम मोहम्मद शोएब कमर सईद निजामी मुस्ताक अहमद आदि सदस्य उपस्थित थे.



