जमशेदपुर:जमशेदपुर प्रखंड सुंदरहातु आजीविका महिला ग्राम सगठन द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सुंदरहातु, छोटा गोविन्दपुर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अथिति के रूप में जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी शामिल हुए. (नीचे भी पढ़े)

वहीं दूसरी और जमशेदपुर प्रखंड दक्षिण सुसनीगड़िया पंचायत, आजीविका महिला ग्राम सगठन द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस सह होली मिलन समारोह के अवसर पर लोको कॉलोनी राम मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में भी विधायक मंगल कालिंदी मुख्य अथिति के रूप में शामिल हुए. मौके पर विधायक ने कहा कि महिलाएं अपने परिवार के साथ समाज और देश के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सरकार के द्वारा प्रदेश की महिलाओं को 2500 रूपये प्रतिमाह मंइयां सम्मान योजना के तहत प्रदान किया जा रहा है ताकि महिलाओं की वित्तीय सुरक्षा और कल्याण को बढ़ावा मिल सके.



