जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय बिहार के दौरे पर है. वे पटना पहुंचे. वे वहां जाने के बाद बिहार के कई आला नेताओं के साथ मुलाकात की. उन्होंने पटना में बिहार विधानसभा के अध्यक्ष नंदकिशोर यादव से मुलाकात की. वे कई और बड़े नेताओं से भी मिलने वाले है. बताया जाता है कि बिहार चुनाव के पहले उनका दौरा काफी महत्वपूर्ण है. वे 27 जून को वापस जमशेदपुर लौटेंगे. वे हो सकता है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से भी मिले. वे जदयू के कई बड़े नेताओं के साथ भी मुलाकात करेंगे. उनके आगमन के बाद वे चुनावी रणनीति का भी हिस्सा बनेंगे. बताया जाता है कि बिहार के चुनाव में सरयू राय को जनता दल यूनाइटेड (जदयू) बड़ी जिम्मेदारी सरयू राय को दे सकती है. वे बिहार विधान परिषद के सद्स्य भी रहे है और उनकी लोकप्रियता झारखंड के अलावा बिहार में भी है. लिहाजा, वे वहां पर भी प्रचार कर सकते है.



