जमशेदपुर : जमशेदपुर के बर्मामाइंस स्थित कैरेज कॉलोनी का आतंक बना उपद्रवी सांड को रेसक्यू के द्वारा घाघीडीह स्थित कालियाडीह गौशाला पंहुचा दिया है. इस कार्यवाही से कैरेज कॉलोनी के निवासियो ने राहत की सांस ली है. रेलवे एम्प्लोयी वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज मिश्रा के पहल एवं अथक प्रयास से इस कार्य में सफलता मिली है. सांड को रेस्क्यू करने के लिए जिला प्रशासन के निर्देश पर पशुपालन विभाग के वरीय चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर ज्योतिन्द्र नारायण मोके पर मौजूद रहे. उनके नेतृत्व मे रेस्क्यू कार्यक्रम ऑपरेशन बुल चलाया गया, जिसके तहत गन इंजेक्शन के माध्यम से पहले सांड को बेहोश किया गया, फिर लोगों की मदद से वैन में लोड करके घाघीडीह स्थित कालियाडीह गौशाला पहुंचाया गया. (नीचे भी पढ़ें)
गौशाला पहुंचते ही सांड की बेहोशी टूट गयी और वह पुनः खड़ा हो गया. इस पूरे ऑपरेशन में तीन घंटे से अधिक का समय लग गया. कैरेज कॉलोनी में ज़ब यह खबर फैली की आज उपद्रवी सांड को गौशाला पंहुचा दिया जायगा. आस पास के सभी इकट्ठा होकर टीम का इंतज़ार करने लगे थे. रेलवे एम्प्लोयी वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से नागेंद्र प्रसाद, अरबिंद तिवारी, मनोज कुमार, हरीश सिंह ने भी सहयोग किया.



