चाकुलिया: चाकुलिया नगर पंचायत के कर्मियों ने शनिवार को सफाई अपनाओ बीमारी भगाओ अभियान की शुरुआत नगर पंचायत क्षेत्र स्थित मनोहर लाल प्लस टू उच्च विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर की. मौके पर विद्यालय के शिक्षक एवं स्कूल के बच्चों के साथ जागरूकता कार्यक्रम की.स्वच्छ भारत मिशन-शहरी 2.0 के तहत चाकुलिया नगर पंचायत ने ‘सफाई अपनाओ, बीमारी भगाओ’ का अभियान चलाया.(नीचे भी पढ़े)
नपं कर्मियों ने कहा की स्वस्थ्य रहने के लिए स्वच्छ होना जरूरी है और इसके लिए सभी विद्यार्थी अपने हाथ को धोएं,स्वच्छ शौचालय,स्वच्छ घर,स्वच्छ आस-पड़ोस,स्वच्छ सार्वजनिक स्थान,स्वच्छ नालियां और जल स्रोत रखें. विद्यालय के बच्चों को यह भी बताया गया कि किस प्रकार प्लास्टिक में लपेटकर कचरा गलियों व खाली स्थानों पर फेंकना जीवीपी को जन्म देता है, जो बीमारियों का कारण बनते है. बच्चों के बीच डस्टबिन प्रयोग से घर-घर कचरा पृथक्करण के बारे में भी जानकारी दी गई. इस मौके पर नगर प्रबंधक अनन्द खलको, राजस्व निरीक्षक वीरेंद्र उरांव, विशाल तिर्की, अभियंता मीता रॉय, सफाई सुपरवाइजर असीम नाथ, कंप्यूटर ऑपरेटर अरुण महतो एवं कार्यालय कर्मी समेत अन्य उपस्थित थे.



