बहरागोड़ा: बहरागोड़ा प्रखंड के पारुलिया पंचायत के पाथरघाटा गांव के दो मजदूर शत्रुघ्न मुंडा और कार्तिक मुंडा की पश्चिम बंगाल के भमाल गांव में कुआं में गिर जाने से विगत दिनों मौत हो गई थी. इस दुखद घटना के बाद सांसद विद्युत वरण महतो ने दोनों मृतक के घर पहुंचकर दुख व्यक्त किया. (नीचे भी पढ़े)
सांसद विद्युत वरण महतो ने दोनों परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान की और पारिवारिक लाभ का मुआवजा के लिए बीडीओ केशव भारती से बात की. उन्होंने आश्वासन दिया है कि जितना जल्द हो सके मुआवजा दिलाने का प्रयास करेंगे. सांसद श्री महतो की इस पहल से मृतकों के परिवार को कुछ राहत मिली है. (नीचे भी पढ़े)
उन्होंने मृतकों के परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया. इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि गौरव पुष्टि, चुनु माहली, रबि दास समेत अन्य उपस्थित थे.














