जमशेदपुर : गोविंदपुर चांदनी चौक में आज भगवान परशुराम का जन्मोत्सव अत्यंत श्रद्धा, उत्साह एवं भव्यता के साथ मनाया गया. इसमें क्षेत्र के श्रद्धालुओं, विशेषकर युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान परशुराम की पूजा एवं माल्यार्पण के साथ हुआ. तत्पश्चात सामूहिक आरती की गई, जिसमें बड़ी संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं ने भाग लेकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया. आयोजन के दौरान प्रसाद के रूप में लड्डुओं का वितरण भी किया गया, जिसे सभी ने श्रद्धापूर्वक ग्रहण किया. (नीचे भी पढ़ें)

पूरे कार्यक्रम में अनुशासन, समर्पण एवं उत्साह का अद्भुत समन्वय देखने को मिला. युवाओं की सक्रिय भागीदारी ने यह सिद्ध कर दिया कि वे अपनी संस्कृति एवं परंपराओं के संरक्षण के प्रति पूर्णतः जागरूक और समर्पित हैं. आयोजकों ने सभी उपस्थित श्रद्धालुओं का आभार जताते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में एकता, संस्कार एवं धार्मिक चेतना को मजबूत करते हैं. (नीचे भी पढ़ें)

इस आयोजन में सक्रिय भूमिका निभानेवालों में अमन सिंह, अर्जुन कुमार, केशव झा, अविनाश झा,चंदन पांडे, रोशन कुमार, आकाश शर्मा, साईं पद्मजा, चंदन ठाकुर, विवेक कुमार, ज्ञान पांडे, मुकद्दर, अभिषेक, सूरज, सुधांशु झा, सुमित, प्रतीक, आशुतोष, रिंटू, सुबोध शाही आदि शामिल रहे.


