जमशेदपुर : परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर रविवार को श्री परशुराम शक्ति सेना की ओर से केन्द्रीय अध्यक्ष अभिषेक पाण्डेय के नेतृत्व में शोभायात्रा निकाली गई. टाटा पिगमेंट गेट से शहीद मंगल पांडे की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ शुरू हुई शोभायात्रा टाटा पिगमेंट गेट से निकलकर बिष्टुपुर राम मंदिर पहुंची, जहां भगवान परशुराम की आरती एवं पूजन के बाद प्रसाद वितरण किया गया. (नीचे भी पढ़ें)

इस अवसर पर मुख्य रूप से जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय, जुस्को श्रमिक यूनियन का अध्यक्ष रघुनाथ पांडे, इंटक के प्रदेश अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय, डीके मिश्रा, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष सुधांशु ओझा, घनश्याम पांडे आदि उपस्थित रहे. (नीचे भी पढ़ें)
इस कार्यक्रम में अभिषेक पांडे, दीपू पांडे, बृजेश मिश्रा, सौरभ पाठक, राजीव पांडे, दीपक पांडे, सन्नी शर्मा, आजसू नेता कमलेश दुबे, अजय सिंह, अनिल, धर्मेंद्र, अरूप मलिक, धनंजय मिश्रा, मनोरंजन नंदा, मनबोध मिश्रा, विनय मिश्रा, अरविंद पांडे, सुधीर गोलू, आजाद मिश्रा, रंजन पाण्डेय, विकास सिंह, प्रकाश उपाध्याय, लव कुश उपाध्याय, अभिषेक मिश्रा, अभय मिश्रा, मनीष दुबे, महेश दुबे, चंदन तिवारी, कुंदन तिवारी व अरविंद पांडे, आदित्य भारद्वाज, अभिषेक उपाध्याय, राजेश झा, संतोष शर्मा, दीपक यादव, सपन मिश्रा, उत्तम मिश्रा समेत काफी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे.



