जमशेदपुर: जमशेदपुर के बर्मामाइंस थाना के समीप टाटा स्टील यूआइएसएल का पाइप फटने से सड़क पर हजारों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है. वहीं पूरा सड़क पानी से लबालब भरा हुआ है, जिससे आने जाने वाले राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. ऐसा करीब 10 दिनों पूर्व से हो रहा है, जिससे क्षेत्र में हजारों लीटर पानी रोज बर्बाद हो रहा है. स्थानीय निवासी जितेंन कुमार शाह ने बताया कि टाटा स्टील यूआइएसएल के पदाधिकारी आते हैं फोटो लेते हैं और चल जाते हैं. इस विषय पर शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है. उन्होंने बताया है कि पानी पाइपलाइन फट जाने के कारण राहगीरों को आवागमन में कठिनाई हो रही है. पानी के बहाव के कारण फल का ठेला लगाने वालों को भी घोर परेशानी हो रही है.



