
जमशेदपुर : जमशेदपुर पुलिस ने गुरुवार दोपहर रफ ड्राइव कर रहे बाइक सवार दो युवकों को एक किलोमीटर तक खदेड़कर साकची कब्रिस्तान के पास के पकड़ा. पुलिस बाइक समेत दोनों युवकों को साकची थाना ले गई. मिली जानकारी के अनुसार दोनों युवक सोनारी के रहने वाले है जिसमें से एक का नाम अक्षय बताया जा रहा है. पुलिसकर्मियों ने बताया कि दोनों युवक रफ राइड कर रहे थे. उनके बाइक के साइलेंसर में पटाखा फोड़ने वाला उपकरण लगा हुआ था जिससे वे आवाज करते हुए रफ राइड कर रहे थे.

पुलिस की नजर जब उन पर पड़ी तो पुलिस ने उसका पीछा करना शूरु किया. दोनों ने अपनी रफ्तार तेज कर दी. उसे पकड़ने के लिए टाईगर मोबाइल के जवान समेत पीसीआर वैन भी लग गई. पुलिस ने दोनों को खदेड़ते हुए साकची कब्रिस्तान के पास से पकड़ा. पुलिस ने बाइक जब्त कर ली है.

पुलिस की टीम को पूरे जमशेदपुर में सक्रिय कर दिया गया है ताकि इस तरह के लड़कों पर नकेल कसा जाये. इसको लेकर लाइसेंस तक को सस्पेंड करने की कार्रवाई की जा सकती है. इसको लेकर प्रशासन पुलिस की पूरी टीम कार्रवाई कर रही है.







