चाकुलिया : चाकुलिया भाजपा मंडल कमेटी ने बुधवार को प्रभारी काजल महाकुड़ से मंडल अध्यक्ष महादेव महतो शुभेन्दु पात्र के नेतृत्व में प्रखंड कार्यालय पहुंचकर प्रखंड के जन समस्याओं के समाधान करने संबंधित 6 सूत्री मांग पत्र बीडीओ आरती मुंडा को सौंपा. सौंपे गए ज्ञापन में कहा है कि वर्षो से हाथियों के उत्पात के कारण क्षेत्र में जान माल की क्षति हो रही है, कई लोगों की मृत्यु हो चुकी है. हाथियों के आतंक से बचाव के लिए स्थाई एवं प्रभावी उपाय किए जाएं. प्रखंड क्षेत्र में अवैध बालू का खनन कर लगातार तस्करी की जा रही है जिससे सरकारी राजस्व को हानी के साथ साथ पर्यावरण को भी नुकसान पहुंच रहा है इसे रोकथान के लिए कार्रवाई की जाए. (नीचे भी पढ़ें)
डेंगू, ब्रेन मलेरिया एवं अन्य मच्छर जनित रोगों की रोकथाम पर पहल किया जाए, प्रखंड क्षेत्र में शुद्ध पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने, आबुआ आवास योजना की लंबित राशि का भुगतान किया जाए, ग्रामीण क्षेत्र के कुंआ में ब्लिचिंग पाउडर का छिड़काव किया जाए समेत अन्य मांगे शामिल हैं. मौके पर शुभेन्द्र पात्र, दिनेश सिंह, चन्द्रदेव महतो, बाघराय मांडी, विश्वनाथ मांडी, दिलीप महतो, परिमल दास, संदीप चंद, उत्तम मुर्मू, तुषार बेरा, शंकर गोस्वामी, नानकु गोप, प्रफुल्ल गोप समेत अन्य उपस्थित थे.






