पोटका : बीते रात पोटका प्रखंड क्षेत्र में हुए मूसलाधार बारिश के कारण हुए भारी नुकसान के बाद पोटका के विधायक संजीव सरदार ने क्षेत्र का तूफानी दौरा कर क्षतिपूर्ति का आकलन करने के उपरांत देर शाम लव कुश आवासीय विद्यालय के छात्र जिन्हें प्रशासन द्वारा पोटका थाना में रखा गया है उनसे मिलने पोटका थाना पहुंचे एवं थाना प्रभारी मनोज मुर्मू एवं विद्यालय के स्टाफ को अपनी निगरानी में अविलंब उनके घर तक पहुंचाने का निर्देश दिया. (नीचे भी पढ़े)

विधायक पोटका थाना के उपरांत रात्रि में पोटका मुख्यालय में बैठक आयोजित कर क्षेत्र के सभी पंचायतों में बारिश के कारण हुए क्षतिपूर्ति का आकलन 24 घंटे के अंदर कर रिपोर्ट जमा करने का निर्देश दिया .इस बैठक में काफी कम संख्या में पंचायत सचिव एवं राजस्व कर्मचारियों की उपस्थिति पर विधायक काफी नाराज दिखे .विधायक ने बैठक से ही मोबाइल के माध्यम से उपायुक्त से बातचीत कर अनुपस्थित पंचायत सचिव एवं कर्मचारियों पर विभागीय कारवाई करने का निर्देश दिया .(नीचे भी पढ़े)

मौके पर विधायक ने कहा कि भारी बारिश के कारण हुए नुकसान के कारण पीड़ित परिवारों को जल्द से जल्द मुआवजा दिलाने हेतु वे हरसंभव प्रयास कर रहे है. इस कार्य मे लापरवाही बरतने वालो पर ठोस कारवाई की जाएगी .बैठक में पोटका बीडीओ अरुण मुंडा समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे.




