गुड़ाबांदा: गुड़ाबांदा प्रखंड अंतर्गत बालीजुड़ी पंचायत के बेड़ापाल गांव में बारिश से चाकड़ी नाला का जलस्तर अचानक बढ़ने से तीन परिवारों का घर डूब गया, जिससे मिट्टी का दीवार ध्वस्त हो जाने से घर के छावनी और टाली गिर गया है. जिसकी खबर ग्रामीणों ने प्रखंड के झामुमो युवा नेता सह पूर्व बीस सूत्री सदस्य साकिला हेम्ब्रम को दी. सूचना पाकर श्री हेम्ब्रम ने इसकी जानकारी प्रशासनिक अधिकारी और विधायक समीर मोहंती को दी. विधायक श्री मोहंती ने कहा की आगामी कल परिवारों से मिलेंगे.(नीचे भी पढ़े)

वही साकिला हेम्ब्रम ने राजस्व उपनिरीक्षक अमृत पाणिग्रही के साथ तीनों परिवारों से मिले और घरों का जायजा लिया. साकिला हेम्ब्रम ने कहा कि तत्काल प्रभावित परिवार को तीरपल की व्यवस्था करेंगे और सरकारी आवास योजना में तीनों परिवारों को जोड़ा जाएगा. वही राजस्व उपनिरीक्षक ने आश्स्त किया कि आपदा से प्रभावित सभी परिवारों को अंचल की ओर से मुआवजा दिलाने का हर संभव प्रयास करेंगे. साथ में तीनों परिवारों के लिए खाने के लिए चावल समेत अन्य सामग्री उपलव्ध कराने की बात कही. रहने के लिए नजदीकी घरों में रहने को कहा गया है. ग्रामीणों ने मानवता का परिचय देते हुए तीनों परिवारों का घर में रखे सामान को मिल जुल कर दुसरे घरों तक पहुंचाया.(नीचे भी पढ़े)
प्रभावित परिवार: माही हेम्ब्रम,पति स्वर्गीय लाछु हेम्ब्रम, (2) सुराई हेम्ब्रम,पिता स्वर्गीय दुखीराम हेम्ब्रम, (3) सनातन हेम्ब्रम पिता स्वर्गीय फुदान हेम्ब्रम का घर ध्वस्त हुआ है. वही दूसरी ओर नुआडी गांव में मुक्ता नायेक पति अजित नायेक का मिटटी का घर धस गया है.




