सरायकेला : मौसम विभाग द्वारा जिले में रेड अलर्ट जारी किए जाने के बाद जिले के सभी पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं. उपायुक्त ने निर्देश जारी कर सभी संबंधित पदाधिकारियों, अभियंताओं, पर्यवेक्षकों और कर्मियों को जिला मुख्यालय में उपस्थित रहने का निर्देश दिया है. मौसम विभाग से जारी सूचना के अनुसार, बंगाल की खाड़ी के उत्तर पश्चिम क्षेत्र और उससे सटे पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश के तटीय इलाकों में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है, जिससे अगले पांच दिनों तक पूरे राज्य में बारिश होने का अनुमान है. इस कारण सरायकेला- खरसावां जिले में रविवार को रेड अलर्ट और सोमवार को ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. (नीचे भी पढ़ें)
उपायुक्त ने लगातार बारिश के मद्देनजर जान-माल की सुरक्षा और आपदा से राहत को लेकर पदाधिकारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं. सभी पदाधिकारियों और कर्मियों को जिला मुख्यालय में उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया है ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरत कार्रवाई की जा सके.




