रामगोपाल जेना, बंदगांव: बंदगांव के टेबो घाटी के कंडेयांग में मनिला यात्री बस अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गया. जिसके बाद पेड़ में टकरा गयी. जानकारी के मुताबिक चाईबासा से रांची जाने के क्रम में मनीला नामक यात्री बस संख्या जे एच 06 एच, 7958 टेबो घाटी के तीखी मोड पर अनियंत्रित होकर पेड़ में टकरा गयी. जिससे बस में सवार यात्री बाल बाल बच गए. (नीचे भी पढ़े)
वहीं बस का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया. स्थानीय ग्रामीणों के मुताबिक अगर बस पेड़ में नहीं टकराता तो बस खाई में गिर जाती एवं बहुत बड़ी घटना हो सकती थी. कई यात्रियों की जान भी जा सकती थी. घटना की सूचना मिलते ही टेबो थाना के पुलिस घटना स्थल पहुंचा एवं घटना की जानकारी ली. जिसके बाद बस को घटना स्थल से बाहर निकालने का प्रयास किया गया. वहीं बस में सवार यात्री को एक अन्य बस में भेज दिया गया.




