
जमशेदपुर : जमशेदपुर के जुगसलाई नगर पर्षद की ओर से स्वच्छता रैंकिंग का रिजल्ट जारी किया गया है. इसके तहत जुगसलाई नगर पर्षद के कार्यपालक पदाधिकारी जेपी यादव के आदेशानुसार नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत स्वच्छता रैंकिंग हेतु मूल्यांकन किया गया. स्वच्छता रैंकिंग का मूल्यांकन स्वच्छता सर्वेक्षण के गाइडलाइन के तहत किया गया जिसमें मुख्य रूप से कचरे का 4 अलग-अलग भागों में संग्रहण, गीला कचरा निस्तारीकरण की व्यवस्था, परिसर की दीवारों पर दाग धब्बे, साफ़ सफाई, सौंदर्यीकरण की व्यवस्था , तीन आर (Reduce Recycle एंड Reuse) इनिशिएटिव के तहत उठाए गए कदम शामिल थे. साथ ही होटलों में कर्मचारियों एवं आगंतुकों के लिए अलग शौचालय की व्यवस्था एवं उसमे हैंडवाश, डस्टबिन, लाइट, पानी,की व्यवस्था, प्लास्टिक प्रतिबन्ध से सम्बंधित नोटिस की डिस्पले तथा कोविड-19 के रोकथाम के लिए जारी निर्देशों के अनुपालन जैसे थर्मल स्कैनर, सैनिटाइज़र की व्यवस्था, बायोमेडिकल वेस्ट जैसे ग्लव्स, मास्क इत्यादि को रखने के लिए अलग से व्यवस्था तथा सर्वेक्षण सम्बन्धी जागरूकता जैसे स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 के बारे में जानकारी एवं स्वच्छता महुआ एप्प से सम्बंधित जानकारी आदि शामिल थे. मूल्यांकन कार्य में नगर प्रबंधक राजेंद्र कुमार, स्वच्छता विशेषज्ञ सोनी कुमारी, सफाई पर्यवेक्षक सहेंद्र कुमार सिंह, नवीन कुमार, मंजीत कुमार आदि शामिल थे. (नीचे पढ़ें पूरी रैंकिंग)
स्वच्छता रैंकिंग
प्रथम स्थान– होटल AB पैलेस – ऑटोमेटिक सैनिटाइजेशन टनल, वॉल पर कल्चरल पेंटिंग, कोविड-19 रोकथाम हेतु दिशा निर्देश का नोटिस रिसेप्शन पर अच्छी तरह से डिस्प्ले किया हुआ था।
द्वितीय स्थान– होटल नीलकंठ – परिसर की साफ़ सफाई, सौन्दर्यीकरण, शौचालय की साफ़ सफाई काफी अच्छी थी। स्वच्छता सर्वेक्षण गाइडलाइन की जानकारी सभी को थी।
तृतीय स्थान- होटल अशोका – कोवि-19 के रोकथाम हेतु सारे दिशा निर्देशों का नोटिस डिस्प्ले, शौचालय की साफ़ सफाई तथा हैंड वॉश की सुविधा, परिसर की साफ सफाई बहुत अच्छी थी।
चतुर्थ स्थान – होटल ग्रीन पार्क
पंचम स्थान – होटल कैलाश
षष्ठम स्थान – होटल राज





