
बहरागोड़ा : बहरागोड़ा पूर्व विधायक कुणाल षाड़गी के नाम पर झारखंड सरकार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर दिनेश कुमार षाड़गी को सीएचसी के आउटसोर्स कर्मचारीयों ने ज्ञापन सौंपा. सौंपे गये ज्ञापन में कहा है कि मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर के पत्रांक 2386 दिनांक 24 अक्टूबर और सैन्हा इंटरप्राइजेज जमशेदपुर के 2 नवंबर के निर्देशानुसार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चाकुलिया और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहरागोड़ा में कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों की सेवा 6 नवंबर को समाप्त कर दी गई है. इन लोगों ने मांग की है कि विगत कई वर्षों से कम वेतन में सेन्हा इंटरप्राइजेज के तहत आउट सोर्स के माध्यम से कार्यरत हैं, जिसमें लैब टेक्नीशियन ,चालक, ड्रेसर और सफाई कर्मी शामिल है. सभी स्वास्थ्यकर्मी कोविड-19 जैसे वैश्विक महामारी मैं भी दिन-रात जान को जोखिम में डालकर कार्य करते आ रहे हैं, फिर भी कार्य से हटा दिया गया है. इस परिस्थिति में हम लोग के पास भुखमरी की समस्या उत्पन्न हो गई है. परिवार का भरण पोषण कर पाना मुश्किल हो गया है. बच्चों का पठन-पाठन प्रभावित हो रहा है. मांग पत्र सौंपकर उचित कार्रवाई करते हुए छंटनी स्वास्थ्य कर्मियों को दोबारा बहाल करने की कृपा करें. इस मौके पर डमन चन्द्र महतो, जगन्नाथ साहू ,संधा भंगराज, प्रिय नाथ दे, दिनेश कुमार, लक्ष्मण गोप, कविता महतो, रंजीत कुमार साहू, गौरी पद श्यामल, संध्या संड ,रीना घोष समेत अन्य उपस्थित थे.






