
जमशेदपुर : जमशेदपुर में पुलिस उत्पातियों पर लगाम कस चुकी है. लगातार पुलिस गश्ती कर रही है तो उत्पातियों को पकड़ रही है. सोमवार को विसर्जन जुलूस के दौरान पुलिस ने रैश ड्राइविंग कर रहे युवकों को धर दबोचा. ये लोग मानगो की ओर जाने की कोशिश कर रहे थे. युवक आड़ा तिरछा गाड़ी चलाकर किसी तरह पार करने की कोशिश कर रहे थे. गले में भगवा गमछा लगाकर युवक रैश ड्राइविंग कर रहे थे. कुछेक पुलिसकर्मियों ने उनकी पहचान कर ली, जिसके बाद उनका पीछा कर पुलिस ने साकची ओल्ड कोर्ट गोलचक्कर के पास पकड़ लिया. इन युवकों की गाड़ियों को जब्त कर लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है. जमशेदपुर के विभिन्न इलाकों में इस तरह की कार्रवाई की गयी है. पुलिस हर चौक चौराहों पर नजर रखे हुए है.







