
जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिले के कोवाली थाना अंतर्गत तिरिंग स्थित झारखंड–ओडिशा बॉर्डर के पास ओडिशा से आ रहे एक ट्रक ने स्कूटी सवार को टक्कर मार दी. टक्कर मारने के बाद ट्रक पलट गया. इधर घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया. वहीं स्कूटी सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और 108 एंबुलेंस की मदद से उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए एमजीएम रेफर कर दिया गया.

घायल की पहचान ओडिशा मयूरभंज के बहलदा निवासी बैरा नायक के रूप में को गई है, वह जमशेदपुर में रहकर काम करता है. मिली जानकारी के अनुसार वह स्कूटी से अपने गांव जा रहा था. इसी क्रम सामने से आयरन ओर लदे ट्रक ने उसे टक्कर मार दी. फिलहाल घायल का इलाज एमजीएम अस्पताल में चल रहा है.



