गालूडीह: गालूडीह थाना क्षेत्र के हाईवे पर मंगलवार सुबह घुटीया के पास एक खड़े कंटेनर को पीछे से आ रही पिकअप वैन ने जोरदार टक्कर मार दी. दुर्घटना में टक्कर मारने वाले पिकअप वैन चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गयी. स्थानीय लोगों ने बताया कि कंटेनर संख्या एमएच 04 एमएच 9992 हाइवे किनारे खड़ी थी. इसी दौरान जमशेदपुर से बंगाल जा रही पिकअप वैन संख्याडब्ल्यूबी 97 4566, जो काफी तेज रफ्तार में थी, ने पीछे से कंटेनर को जोरदार टक्कर मार दी. (नीचे भी पढ़ें)
टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप वैन के आगे का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया. इधर सूचना पर 100 नंबर हाइवे पेट्रोलिंग पुलिस पहुंची. उन्होंने तत्काल घायल चालक को पिकअप वैन से निकालकर एंबुलेंस से अनुमंडल अस्पताल घाटशिला भेजा. पुलिस ने बताया कि दुर्घटना में चालक की कमर की हड्डी टूट गयी है. चालक की स्थिति गंभीर है.














