बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में भाई बहन के पवित्र रिश्तों का त्यौहार रक्षाबंधन की तैयारियां शुरू हो गयी है. भाई-बहन के प्रेम के प्रतीक रक्षाबंधन के पर्व में अब एक सप्ताह का ही कम समय रह गया है. ऐसे में अब बाजारों में धीरे-धीरे रौनक दिखाई दे रही है. गांव में भी राखी की दुकानें सजने लगी हैं. बहरागोड़ा के माटिहाना चौक, जगन्नाथपुर,गुहियापाल, बेंदा, बिलदुबारजपुर, मालुआ, कोटशोल, तिलो, बरागाड़िया, दारीशोल, केशरदा, चौरंगी, पनखीशोल, कुलियंक, मानुषमुड़िया, सालझाटिया समेत अन्य गांवों में दुकानें सजने लगी हैं, जिन पर राखी की खरीदारी के लिए महिलाएं आ रही हैं. (नीचे भी पढ़ें)
इस बार चाइना की राखियां बाजारों से नदारद हैं. शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र में ब्रेसलेट की मांग बढ़ रही है. बहनें अपने भाई की कलाई पर राखी बांधने के लिए मोतियों व ब्रेसलेट को ज्यादा पसंद कर रही हैं तो बच्चों के लिए टेडीबियर की राखी खरीद रही हैं. (नीचे भी पढ़ें)
बाजार में भी कई स्थानों पर लोगों ने अस्थायी दुकानें लगाकर राखी बेचना शुरू कर दिया है. बहन-भाई का पवित्र त्योहार रक्षाबंधन 28 अगस्त को मनाया जाएगा. त्योहार को देखते हुए अभी से ही खरीदारी शुरू हो गई है. ग्राहक बड़ी संख्या में दुकानों पर पहुंच रहे हैं. विक्रेताओं ने बताया कि अधिकतर राखियां कोलकत्ता से आती है लेकिन इस बार दिल्ली एवं कोलकत्ता में बड़े व्यापारियों के डिमांड के अनुरूप मैन्युफैक्चरर माल उपलब्ध नही करा पा रहे है. राखी की खरीददारी करने के लिये बड़ी संख्या में व्यापारी कोलकत्ता पहुंच रहे है राखियों की बिक्री शुरू हो चुकी है.




