चाकुलिया : चाकुलिया नया बाजार स्थित धर्मशाला परिसर में रविवार शाम मिलर्स एसोसिएशन, खाद्यान्न दुकानदारों एवं व्यवसायियों की एक बैठक एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपक झुनझुनवाला की अध्यक्षता में हुई. बैठक को संबोधित करते हुए श्री झुनझुनवाला ने एसोसिएशन के बैनर तले बाजार समिति शुल्क के विरोध में चले आंदोलन में स्थानीय सभी व्यापारियों का उनके सहयोग देने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया. (नीचे भी पढ़ें)
उन्होंने कहा कि व्यापारी, मिलर्स और खाद्यान्न दुकानदार इसी तरह एकता बनाएं रखें. श्री झुनझुनवाला ने कहा कि राज्य सरकार के मंत्री ने एसोसिएशन के प्रतिनिधि मंडल को आश्वस्त किया है, कि वे बाजार समिति शुल्क 0 प्रतिशत कराने का प्रयास करेंगे. मंत्री के आश्वासन पर फिलहाल आंदोलन को स्थगित किया गया है. उन्होंने कहा कि आगे जरूरत पड़ी तो पुनः एसोसिएशन के बैनर तले आंदोलन किया जाएगा. मौके पर सचिव विनीत रुंगटा, कमल रुंगटा, आनंद सेकसरिया, भरत रुंगटा,चंदन खां,पवन गोयनका,मो मंसूर, नीलू शर्मा, लिली दास, अनिल सिंह समेत अन्य उपस्थित थे.













