चाकुलिया: चाकुलिया – कोकपाड़ा के बीच गुरूवार की सुबह एक हाथी रेलवे ट्रेक पार कर सुनसुनिया जंगल में प्रवेश किया है. सुनसुनिया जंगल में हाथी के आने की सूचना से जंगल से सटे आस पास के गांव के ग्रामीण काफी भयभीत हैं. ग्रामीणों ने बताया कि दिनभर हाथी जंगल में रहता है और शाम ढलते ही हाथी जंगल से निकलकर गांव की और भोजन और पानी की तलाश में आते हैं और रातभर उपद्रव मचाते है. वहीं हाथी के आने से क्षेत्र के किसान भी भयभीत हैं. ग्रामीणों ने वन विभाग के पदाधिकारी से मांग किया है कि वे हाथी को गांव से दूर किसी सुरक्षित स्थान तक ले जाएं ताकि ग्रामीणों को किसी प्रकार का नुक्सान ना हो.



