सरायकेला: गुरुवार की सुबह करीब 7:30 बजे क्षेत्र अंतर्गत आया आंधी तूफान ने भरी तबाही मचाया है. कई जगहों पर पेड़ की डाल टूटकर रास्ते पर गिर गया तो किसी का घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया. कुछ घर की दीवार भी टूटकर गिर गयी. आंधी तूफान के कारण गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत बड़ा कंकड़ा पंचायत के पोड़ाडीह गांव की रहने वाली महिला जेमा कुई सोरेन का घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. कुछ समय पूर्व ही जेमा कुई सोरेन को अबुआ आवास योजना के तहत घर प्राप्त हुआ था जिसके तूफान ने बर्बाद कर दिया. उसी गांव के पगला सोरेन को मिला अबुआ आवास का तीन तरफ का दीवार गिर गया. (नीचे भी पढ़ें)
पगला सोरेन ने लाल ईंट से अपने अबुआ आवास का निर्माण करवाया गया था. घटना की सूचना पर पंचायत के रोजगार सेवक शंकर कुमार ने पोड़ाडीह गांव का दौरा किया और तूफान से प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया. उन्होंने प्रभावित लोगों को सांत्वना दी और सरकार से मिलने वाली उचित सहायता दिलवाने की बात कही.



