जमशेदपुर : जमशेदपुर के टेल्को कॉलोनी एल 4 वहीं के रहने वाले टाटा मोटर्स के आईआर हेड सुरेश शर्मा यह घर में चोरों ने लाखों रुपए के सामानों की चोरी कर ली. यह घर टेल्को एलएफएस स्कूल के पास है. बताया जाता है कि सुरेश शर्मा कुछ देर के लिए अपने घर को बंद कर किसी निजी काम से गए थे वहां से जब लौटे तो देखा कि पीछे का दरवाजा तोड़कर किसी ने उनके घर के सारे सामानों की चोरी कर ली है. बताया जाता है कि पूरे सामान को तितर-बितर करके जो बहुमूल्य सामान थे उसकी ही चोरी की गई. इसका जानकारी टेल्को पुलिस को दी गई है पुलिस मामले की जांच कर रही है.
















