चाकुलिया: चाकुलिया के जयनगर और सालगड़िया गांव के पास पोटाश और साल के जंगल में मंगलवार की दोपहर आग लग गई. जंगल में आग लगने से पुरा जंगल आग से धधकने लगा. इससे दोनों गांव में अफरा-तफरी मच गई. जंगल में आग लगने की सूचना ग्रामीणों ने पंचायत के मुखिया और वन सुरक्षा समिति की अध्यक्ष बासंती हांसदा को दी. सूचना पाकर मुखिया और वन सुरक्षा समिति की अध्यक्ष ने बहरागोड़ा के अग्निशमन को दी. सूचना पाकर आग पर काबू पाने के लिए दमकल वाहन जयनगर गांव पहुंची तब तक काफी देर हो चुकी थी. (नीचे भी पढ़े)

आग ने जंगल को पूरी तरह से अपने चपेट में ले लिया जिससे जंगल में लगे साल और पोटाश के पेड़ समेत अन्य पौधें आग से झूलस गए. जानकारी के अनुसार जंगल में आग लगने की सूचना पाकर जयनगर और सालगड़िया गांव के ग्रामीण जंगल पहुंचकर जंगल में लगी आग को बुझाने का काफी प्रयास किया परंतु वे सभी सफल नहीं हुए. किसी तरह ग्रामीण जंगल में लगी आग को गांव की और बढ़ने से रोक पाए. ग्रामीणों ने बताया कि आग लगने की सूचना बहरागोड़ा के अग्निशमन केंद्र को दी गई, दमकल के आने के पूर्व ही ग्रामीणों ने आग बुझा दी. ग्रामीणों ने लेट से गांव पहुंचीं दमकल के प्रति रोष व्यक्त करते हुए प्रखंड में ही एक दमकल वाहन रखने की प्रशासन से मांग की है ताकि समय रहते ग्रामीणों को दमकल वाहन का लाभ मिल सके.



