घाटशिला : मुसाबनी थाना क्षेत्र के कुइलीसुता गांव में सरहुल पर्व मना कर लौटने के दौरान एक युवती से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में मुसाबनी पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. हालांकि इस मामले का तीसरा आरोपी अभी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं. (नीचे भी पढ़ें)
मुसाबनी थाना में इस संबंध में दर्ज मामले के अनुसार सोमवार की रात पीड़िता कुइलीसुता में सोमवार रात आयोजित सरहुल समारोह से घर लौट रही थी, तभी तीन युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया. पुलिस ने इस संबंध में पीड़िता के बयान पर तीनों युवकों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गयी. जांच के क्रम में मुसाबनी पुलिस ने कुइलीसुता गांव के दो आरोपियों, विकास बास्के एवं गणेश हांसदा को गिरफ्तार कर आज जेल भेज दिया. तीसरा आरोपी अभी फरार है. इस संबंध में मुसाबनी के डीएसपी चंद्रशेखर आजाद ने बताया कि फरार तीसरे आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस लगातार छापामारी कर रही है. उन्होंने बताया कि इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कांड के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया है. उन्होंने कहा कि पुलिस जल्द ही तीसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लेगी.



