कांड्रा: कांड्रा थाना परिसर में मंगलवार को शांति समिति की बैठक में थाना प्रभारी ने शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में होली और शबे बरात दोनों पर्व मनाने की अपील की. कांड्रा थाना परिसर में होली एवं शबे बरात को लेकर मंगलवार को आयोजित शांति समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया. थाना प्रभारी ने सभी को मोटरमान अधिनियम, 1968 तथा मोटरयान अधिनियम (संसोधन) अधिनियम, 2019 के तहत जुर्माना एवं अन्य कार्रवाई की भी जानकारी साझा करते हुए यातायात नियमों का पालन करने एवं करवाने की भी अपील की. बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी राजेन्द्र प्रसाद ने की. उन्होंने जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणों से असामाजिक तत्वों की पहचान कर प्रशासन को सूचित करने की अपील भी की. असमाजिक तत्वों के बारे में सूचना देने वालों का नाम गुप्त रखा जाएगा. (नीचे भी पढ़े)
बैठक में मुख्यरूप से पूर्व जिला परिषद सदस्य पिंकी मंडल, रापचा मुखिया सुकमती मार्डी, हुदू मुखिया सुगी मुर्मू,उपमुखिया रीना मुखर्जी, वार्ड सदस्य अजीत सेन,पूर्व पंचायत समिति सदस्य होनी सिंह मुंडा, पूर्व मुखिया सुबोध सिंह, समाजसेवी राम महतो, लालबाबू महतो, जयपाल यादव, मुन्ना मंडल, मो. हसन, उदय मार्डी, राजू प्रसाद, मंडल, मनीष प्रसाद, विमल महतो, अखिलेश महतो, भादो माझी वहीं कांड्रा थाना के पुअनि संतोष उरांव, सअनि गिरजा राम, सअनि गृजेश शर्मा, सअनि गुरवा मुंडा, सअनि किशोर मुंडा, के साथ आरक्षी एवं ग्रामीण उपस्थित थे.



