चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड की कालापाथर पंचायत के उदाल गांव में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित हुई. शनिवार को प्रतियोगिता का फाइनल मैच एलबी एकादश और केंदबनी एकादश के बीच खेला गया, जिसमें एलबी एकादश प्रतियोगिता की विजेता बनी. मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पंचायत के मुखिया सह झामुमो प्रखंड अध्यक्ष शिवचरण हांसदा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर एवं गेंद को किक मारकर प्रतियोगिता का उद्घाटन कराया.(नीचे भी पढ़ें)
मौके पर आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए मुखिया शिवचरण हांसदा ने कहां कि फुटबॉल ग्रामीण क्षेत्र का लोकप्रिय खेल है और ग्रामीण क्षेत्रों में इसके प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की कमी नहीं है. उन्होंने कहा कि युवा खेल के क्षेत्र में भी बेहतर प्रदर्शन कर अपना करियर बना सकते हैं. मौके पर विजेता टीम को 35 हजार रुपये और ट्रॉफी, उप विजेता टीम को 25 हजार रुपये एवं ट्रॉफी प्रदान कर पुरस्कृत किया गया. मौके पर बबलू मुर्मू, सिंगराई मुर्मू, महेन्द्र मुर्मू, लालू हांसदा, रमेश हांसदा, साकिला मुर्मू,राम मुर्मू, सहदेव गोप, जितेन टुडू, दुबराज मुर्मू, बाउरी नायक समेत अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे.














