घाटशिला : घाटशिला विधानसभा उप चुनाव के चुनाव प्रचार के अंतिम दिन रविवार को झामुमो महागठबंधन के नेताओं और मंत्रियों ने पूरी ताकत झोंक दी. विस क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों में बंटकर पार्टी के प्रत्याशी सोमेश चन्द्र सोरेन के समर्थन में वोट देने की लोगों से अपील की. वहीं सीएम हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन ने अलग-अलग क्षेत्रों में रोड शो कर पार्टी प्रत्याशी सोमेश चन्द्र सोरेन के समर्थन में लोगों से 11 नवम्बर को मतदान करने की अपील की. (नीचे भी पढ़ें)

सीएम के रोड शो के दौरान विभिन्न चौक चौराहों पर लोगों ने पुष्प वर्षा कर सीएम हेमंत सोरेन का भव्य स्वागत किया. सीएम ने भी रोड शो के दौरान लोगों से मिलकर उनका अभिवादन किया और राज्य में विकास को गति देने के लिए पार्टी प्रत्याशी सोमेश चन्द्र सोरेन के समर्थन में वोट देकर विजयी बनाने की अपील की. वहीं कल्पना मुर्मू सोरेन के रोड शो कार्यक्रम के दौरान महिलाओं की भीड़ दिखी. महिलाओं ने भी कल्पना मुर्मू सोरेन का जोरदार ढंग से स्वागत किया.




