
चाकुलिया : बहरागोड़ा के विधायक समीर महंती ने विधान सभा में चल रही बजट सत्र में सत्ता पक्ष की ओर राज्य की शिक्षा व्यवस्था की गिरते स्तर से अवगत कराते हुए कई महत्वपूर्ण बातों को रखा. विधायक श्री महंती ने कहा कि राज्य के सरकारी विद्यालयों में निजी विद्यालयों के तर्ज पर बच्चों को शिक्षा मिले इसके लिए उन्होंने मांग किया कि प्रत्येक उच्च और मध्य विद्यालय में विषयवार शिक्षकों की नियुक्ति हो और हर विद्यालय में प्रधानाध्यापक की नियुक्ति की जाए, शिक्षकों को गैर शैक्षणिक कार्य ना कराया जाये, बंगला विषय की पाठय पुस्तक उपलब्ध कराने, क्षेत्रिय भाषा के पुस्तक उपलब्ध कराने के साथ- साथ क्षेत्रीय भाषा के शिक्षकों की नियुक्ति करने समेत 12 बिन्दुओं को रखा. वही मांग किया कि उनके विस क्षेत्र के चाकुलिया प्रखंड में एक महाविद्यालय की स्थापना करने, एक इंजीनियरिंग कॉलेज की स्थापना करने और एक पुस्तकालय की स्थापना करने की मांग की है.
श्री महंती ने मांग किया कि बहरागोड़ा में एक महिला महाविद्यालय की स्थापना की जाए. विधायक ने कहा कि उनके विस क्षेत्र से रोजाना दर्जनों विद्यार्थी प्रखंड में महाविद्यालय नही होने के कारण शिक्षा ग्रहण करने के लिए रोजाना 50 से 80 किमी दूर घाटशिला और जमशेदपुर जाकर उच्च शिक्षा प्राप्त करते हैं, इससे उन्हें कआ तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है. उन्होंने सरकार से मांग किया है कि उनके विस क्षेत्र में महाविद्यालय की स्थापना की जाये ताकि क्षेत्र के गरीब छात्र -छात्राएं उच्च शिक्षा प्राप्त कर सके.




