चाकुलिया: बरसात के मद्देनजर शनिवार को चाकुलिया नगर पंचायत के कर्मी और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने मच्छर जनित बीमारियों से बचाव के लिए शनिवार को नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड संख्या 5- 6 का दौरा कर डोर टू डोर जाकर एंटी लार्वा का छिड़काव किया. (नीचे भी पढे)
टीम के सदस्यों ने जागरुकता अभियान चलाकर वार्ड 05 और 06 के गोड़पाड़ा के ग्रामीणों को मच्छर से होने वाली बीमारियों और उसके रोकथाम की विस्तार पूर्वक जानकारी देकर लोगों को जागरूक किया. इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग के एमपीडब्लू राजेंद्र कुमार महतो, विकास गिरी, नगर पंचायत कर्मी आसिम नाथ समेत अन्य उपस्थित थे.



