बहरागोड़ा: बहरागोड़ा प्रखंड के मानुषमुरिया गांव के कदमटोला में लगे 100 केवी का ट्रांसफार्मर जल जाने से टोला के ग्रामीण विगत कई दिनों से अंधकार में रहने पर विवश थे. ग्रामीणों ने इसकी सूचना भाजपा नेता सिंटु भोल को दी और जल्द समाधान करने की मांग की. ग्रामीणों की समस्या से अवगत होकर श्री भोल ने इसकी सूचना जमशेदपुर सांसद विद्युत वरण महतो को देकर टोला में नये ट्रांसफार्मर लगवाने की मांग की .(नीचे भी पढ़े)
जिसपर पहल करते हुए सांसद ने विभाग के पदाधिकारी से बात कर टोला के ग्रामीणों को 100 केवी का ट्रांसफार्मर उपलब्ध करवाया.टोला में नये ट्रांसफार्मर लगने से ग्रामीणों में हर्ष व्याप्त है और लोगों ने सांसद और विभाग के पदाधिकारी के प्रति आभार व्यक्त किया. इस मौके पर रिंकू साधु, सुमन महापात्र, लिपू बंद, प्रभात महापात्र, टूटुल महापात्र, अर्जुन भोल, भीमसेन भोल, संजीव महापात्र, रामनाथ दे, टिंकू साधु समेत अन्य ग्रामीण उपस्थित थे.



