चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड की चालुनिया पंचायत के जोड़ाम गांव स्थित तुलसीबनी शिवराम आश्रम परिसर में इस वर्ष मां दुर्गा की पूजा की तैयारी जोरों पर है. इस वर्ष कमेटी दुर्गा पूजा का 51वां वर्ष मनाएगी. दुर्गा पूजा के दौरान कन्या पूजन समेत विभिन्न प्रकार के धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. इसकी तैयारी शुरू हो गई है. दुर्गा पूजा के सफल संचालन के लिए कमेटी गठित कर ली गई है. पूजा कमेटी के अध्यक्ष ठाकुरदास दियाशी, सचिव विजय सोरेन, कोषाध्यक्ष प्रणव बेर को बनाया गया है. विदित हो कि आश्रम परिसर में मां दुर्गा का भव्य मंदिर है. मां दुर्गा की मूर्ति का निर्माण शुरू हो गया है और अंतिम चरण पर है. (नीचे भी पढ़े)
आश्रम के आनंद ब्रह्मचारी ने बताया कि आश्रम में 1975 में शिवराम बाबा और स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से इस पहाड़ी पर पहली बार दुर्गा पूजा आयोजित की गई थी तब से लगातार यहां मां दुर्गा की पूजा धूमधाम से होती आ रही है. उन्होंने कहा कि पूजा करने के लिए प्रखंड के विभिन्न गांव से श्रद्धालु आश्रम पहुंचकर श्रद्धापूर्वक मां दुर्गा की पूजा करते हैं. कहा की पूजा के पश्चात भक्तों के बीच प्रसाद भी वितरण किया जाएगा. पूजा की तैयारी में कमेटी के सुभाष महतो, मदन बेरा, तापस महतो, स्वपन दियासी,पंकज महतो, योगेश्वर बेरा,बादल ग्वाला, भारत ग्वाला, पवित्र महतो, देबू महतो समेत अन्य जुटे हुए हैं.














