गालूडीह: गालूडीह में स्थित प्रखंड संसाधन केंद्र में बुधवार को अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ घाटशिला इकाई के द्वारा विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित कर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी प्रभाकर कुमार को शिक्षक-शिक्षिकाओं ने विदाई दी. साथ ही नव पदस्थापित प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी विजय राम का स्वागत कर सम्मानित किया गया. समारोह में अतिथियों के सम्मान में प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों से उपस्थित शिक्षकों द्वारा बुके एंव अंग वस्त्र देकर स्वागत किया गया. (नीचे भी पढ़े)
शिक्षकों ने बताया कि हमेशा से बीईओ का मार्गदर्शन मिलता रहा है. प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में आयोजित कार्यक्रमों में उपस्थित होकर हर्षवर्धन का कार्य करते रहे. उन्होंने कहा कि पूर्व के बीईओ की तरह आगे भी नए बीईओ से शिक्षकों को सहयोग व मार्गदर्शन मिलता रहेगा. इस मौके पर संघ के अध्यक्ष रंजीत कुमार घोष, सचिव गोपीनाथ हांसदा, मतला मुर्मू, शिव शंकर घटवारी, रवींद्र नाथ बारीक, देवराज शीट, तारिणी प्रधान, अरुण मानकी, श्रवण कुमार सिंह, अनूप धउरिया, माझी मंगल हांसदा, सुनील गोराई, साजिद अहमद, मृगांक नायक, अशोक शीट, नवदीप करण, सुब्रत शीट, प्रमोद सिंह, कमल गोप आदि शिक्षक उपस्थित थे.



