
चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड की चलुनिया पंचायत के भंडारू निवासी झामुमो के सक्रिय कार्यकर्ता कालिदास हेम्ब्रम की तबीयत खराब होने के कारण वह विगत दो तीन दिनों से घर पर पड़े थे. सुचना पाकर विधायक समीर महंती गांव पहुंचकर बीमार कार्यकर्ता की सुध ली और परिजनों से बातकर उनका बेहतर इलाज के लिए उसे तुरंत 108 एम्बुलेंस से सीएचसी पहुंचवाया. सीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रंजित मुर्मू से बातकर बेहतर इलाज करने की बात कही है. मौके पर धनंजय करुणामय, तरुण मंडल, दशरथ हांसदा, संतोष मंडल, प्रेम मुर्मू, लखन मांडी, मिथुन कर समेत अन्य उपस्थित थे.
[metaslider id=15963 cssclass=””]







