जमशेदपुर : जमशेदपुर पुलिस अवैध मादक पदार्थों की बिक्री करनेवाले असमाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई के लिए लगातार छापामारी अभियान चला रही है. इसी क्रम में गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए जादूगोड़ा पुलिस ने गांजा बिक्री करने वाले खगेन दास नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. साथ ही उसके पास से 1.266 किलोग्राम गांजा और 45 पीस चिलम बरामद किया है. आरोपी को जादूगोड़ा के बिरधा (बीरग्राम) से गिरफ्तार किया गया है. (नीचे भी पढ़ें)
पुलिस की ओर से बताया गया है कि पिछले शुक्रवार को गुप्त सूचना मिली थी कि बिरधा (बीरग्राम) में खगेन दास नामक व्यक्ति द्वारा अवैध रूप से गांजा की बिक्री की जा रही है. सूचना के सत्यापन तथा आवश्यक कार्रवाई के लिए एसएसपी के निर्देशानुसार ग्रामीण एसपी के द्वारा मुसाबनी डीएसपी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया. इस टीम के द्वारा सूचना के सत्यापन के लिए खगेन दास के घर एवं दुकान में छापेमारी की गयी. छापेमारी के दौरान खगेन दास के घर से अलग-अलग प्लास्टिक के थैले में 1.226 किलोग्राम गांजा तथा 45 पीस गांजा पीनेवाला चिलम बरामद किया गया. उसे जब्त करते हुए खगेन दास को गिरफ्तार कर लिया गया. इस संबंध में अग्रेतर कानूनी कार्रवाई की जा रही है.





