जमशेदपुर : जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के एग्रिको में हुए ट्रिपल मर्डर केस में पूरी कहानी पुलिस के सामने आ गयी है. अपनी पत्नी सरिता सिंह, बेटे रवि कुमार सिंह और गर्भवती बेटी सुप्रिया की हत्या करने वाले टाटा स्टील के सेवानिवृत कर्मचारी ने पुलिस को सारी कहानी की जानकारी दे दी है. उसने पुलिस को बताया है कि उसने सुबह 6 बजे इस घटना को अंजाम दिया था. वह सुबह 6 बजे किचेन की ओर गया और सरिता को नाश्ता बनाते हुए देखा. उसके बाद उसकी पत्मनी बेसिन में बर्तन धो रही थी, तभी रवींद्र ने अपनी पत्नी पर टांगी से वार कर दिया और कई बार लगातार वार किये, जिससे उसकी मौत हो गयी. चूंकि, एयरकंडिशन चल रहा था और सारे दरवाजे बंद थे, इस कारण कोई उठा नहीं . (नीचे भी पढ़ें)

घटनास्थल पर पत्नी की लाश भी बेसिन के पास ही पाया गया था. इसके बाद वह अपने बेटे रवि के कमरे में गया. रवि गहरी नींद में जब सोया था, तब उसने सोये हुए हालात में अपने बेटे को टांगी से कई वार कर दिये, जिससे उसकी मौत हो गयी. उसने बताया है कि टांगी टूट भी गयी, जब वह अपने बेटे को मार रहा था. खून उसके सिर पर सवार था. इसके बाद उसने हथौड़ा से अपने बटे पर वार किया और वह वहीं मारा गया. इसके बाद बेटी के कमरे में गया और बेटी को हथाड़ौ से मारकर मरा दिया. तीनों की हत्या की घटना करने के बाद उसने खुद जान देने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं कर पाया तो उसने पुलिस को खुद जानकारी दी. (नीचे भी पढ़ें)

उसने बताया कि फिर वह हथौड़ा लेकर सभी के शव को फिर से मारा ताकि कोई जिंदा नही बच पाये. इसके बाद अपने हाथ को दीवार पर लगाया, जिसके निशान पाये गये है. उसने बताया कि उसने खुदकुशी करने के लिए गैस चुल्हा भी जलाया था. लेकिन परदा जला तो उसको डर लग गया और तब तक पुलिस आ गयी. पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि रवींद्र सिंह की पत्नी सरिता सिंह सुबह उठी थी तो बाहर आयी थी और पड़ोसी महिला को देखकर मुसकुरायी थी, लेकिन किसी को कानोकान जानकारी नहीं हो पायी थी कि कुछ देर बाद ऐसी घटना होने वाली है. (नीचे भी पढ़ें)

रवींद्र सिंह के कुल चार बच्चे है. एक बेटा और एक बेटी दिल्ली में थे. वे लोग जानकारी पाकर दिल्ली से शहर आ गये है. वे लोग खुद स्तब्ध है. रवींद्र अभी पुलिस हिरासत में पुलिस को कह रहा है कि उसको सजा दे दीजिये, फांसी की सजा दे दीजिये. वह जल्दा है, तीनों को मार डाला है, गलती की है, हम कहीं मुंह दिखाने लायक नहीं बचे है. रवींद्र सिंह के साथ काम करने वाले टाटा स्टील के कर्मचारी भी स्तब्ध है. वे लोग विश्वास ही नहीं कर पा रहे है कि उनके साथ चुपचाप काम करने वाले कैसे ऐसी घटना को अंजाम दे सकते है.


















