बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड की सांड्रा पंचायत के बड़ा धोडांगरी गांव में निर्मित सोलर जलमिनार विगत कई दिनों से ठप पड़ा है. जलमिनार के खराब होने से गांव के ग्रामीणों के समक्ष पेयजल संकट उत्पन्न हो गया है. ग्रामीणों ने बताया कि गांव के सोलर जलमिनार खराब होने के कारण वे लोग गांव से दूर जाकर पीने के लिए पानी ढोकर ला रहें हैं. (नीचे भी पढ़ें)
जलमिनार के खराब होने की सूचना पंचायत के जनप्रतिनिधि और विभाग के पदाधिकारी को दी है, परंतु अबतक मरम्मत की दिशा में अबतक किसी ने पहल नहीं किया है जिससे लोगों में आक्रोश व्याप्त है. मौके पर सोनाली टुडू, मालती टुडू, शिवानी मांडी, पार्वती मांडी, अंजली हेम्ब्रम, सरस्वती हेम्ब्रम ने जिला परिषद सदस्य फूलमनी मुर्मू को समस्या से अवगत करा कर जल सोलर जलमिनार की मरम्मत कराने की गुहार लगाई है. श्रीमती मुर्मू ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया है कि वे जल्द ही संबंधित पदाधिकारी से बात कर मरम्मत कराने की दिशा में पहल करने की बात कही है.







