चाईबासा : चाईबासा के गोइलकेरा थाना अंतर्गत कुईरा गांव के पास जंगल में सोमवार की सुबह आइइडी विस्फोट में सीआरपीएफ के एक एएसआई घायल हो गए है. घटना के संबंध में पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने बताया कि विस्फोट में एएसआई को मामूली चोटें आई हैं, और उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया है. पुलिस और सुरक्षाबलों ने इलाके को सील कर दिया है और सर्च अभियान चला रही है. पिछले कुछ दिनों से नक्सली प्रभावित गोईलकेरा में लगातार आइइडी और लैंड माइंस लगाए जा रहे हैं, ताकि सुरक्षाबलों और पुलिस के जवानों को लक्षित किया जा सके. (नीचे भी पढ़ें)
इससे पहले भी आइइडी विस्फोट की कई घटनाएं हो चुकी हैं. जिसमें सुरक्षाबलों व पुलिस के जवानों के साथ साथ कई ग्रामीण घायल हो चुके हैं और कुछ लोगों की तो जान भी जा चुकी हैं. बीते कुछ दिनों में नक्सलियों के शीर्ष कमांडरों के द्वारा सरेंडर किया गया है. जिससे नक्सलियों के बीच अफरा तफरी का माहौल हैं.
















