
जमशेदपुर : जमशेदपुर के बागबेड़ा रोड नंबर छह में दो बच्चों के साथ महिला की हत्या के मामले की पुलिस की ओर से लगातार जांच चल रही है. महिला का पति जीतेंद्र सिंह को हल्का चोट आयी है, जो बेहोशी की हालत में है और उसका इलाज टीएमएच में चल रहा है. आपको बता दें कि बागबेड़ा के रोड नंबर 6 निवासी जीतेंद्र सिंह के आवास में एक साथ महिला और उसके दो बच्चों की लाश बरामद किया गया था. जीतेंद्र सिंह को घायल हालत में टीएमएच में भरती कराया गया था. जीतेंद्र सिंह की पत्नी रानी (29), महिला का बेटा दस वर्षीय आदित्य और चार वर्षीय बेटा कार्तिक की मौत हो गयी थी जबकि जीतेंद्र का इलाज चल रहा था. उससे पुलिस ने प्रारंभिक पूछताछ चल रही है. बताया जाता है कि जीतेंद्र ने करीब दस साल पहले भी आत्महत्या करने की कोशिश की थी. जीतेंद्र की पत्नी का मायके जमशेदपुर के गोलमुरी स्थित नामदा बस्ती का है. बताया जाता है कि दोनों के बीच शादी के बाद से ही संबंध खराब था और जीतेंद्र अक्सर मारपीट किया करता था.

बताया जाता है कि जीतेंद्र ने पुलिस के समक्ष इस बात को स्वीकार किया है कि उसने ही रात को हत्या की है और किसी तरह की लूटपाट की घटना को अंजाम नहीं दिया गया है. बताया जाता है कि पति को यह शक था कि पत्नी का किसी के साथ संबंध है और उसी गुस्सा में उसने अपनी पत्नी और बच्चों को सब्जी काटने वाले चाकू से ही मौत के घाट उतार दिया.

बताया जाता है कि रात के वक्त ही तीनों को काटने के बाद उसने खुद को मारने की कोशिश की, लेकिन हल्का फुल्का चोट से ही वह घबरा गया, जिसके बाद से वह दरवाजा बंद करके साथ में ही सोता रहा. सुबह के वक्त लोगों ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने दरवाजा खटखटाया, वह बचने के लिए काफी देर तक दरवाजा नहीं खोला तो लोगों ने दरवाजा तोड़ा तो देखा कि वह घायल है और तीन लाश पड़ा हुआ है, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गयी.
लाश के साथ ही रात से सुबह तक रहा, जीतेंद्र ने तीन लोगों की जान ले ली, खुद को काटने में हो गया बेहोश
बागबेड़ा के जीतेंद्र सिंह ने घटना को अंजाम देने के बाद रात भर अपने मासूम बच्चों और पत्नी के साथ ही रहा. बताया जाता है कि वह साइक्लॉजिकल परेशानी से जूझ रहा था. वह मानसिक रोगी भी था. जीतेंद्र ने पहले तीनों का गला काटा. इसके बाद तीनों के साथ ही रहा. बेड से नीचे खुद को काटने का प्रयास किया, लेकिन तीनो लोगों की जान ले लेने वाला शख्स तीनों को मारने के बाद खुद को मार नहीं पाया और बेहोश हो गया. इसके बाद वह नाटक करता रहा कि किसी तरह इस कांड से अपने आपको अलग कर लें, लेकिन यह संभव नहीं पाया. उसने कांड को दूसरी तरफ मोड़ देने के लिए खुद से ही अलमारी को भी बिखेर दिया था ताकि लूट का मामला लगे. वैसे पुलिस अब तक सारी चीजों का खुलासा नहीं की है और तफ्तीश चल रही है.







