जमशेदपुर : सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन/तुलसी भवन के मानस सभागार में नगर की सुप्रसिद्ध कवयित्री माधवी उपाध्याय के द्वितीय काव्य संग्रह ‘ द्वार मन के सजे ‘ का लोकार्पण हुआ. कार्यक्रम की अध्यक्षता तुलसी भवन के उपाध्यक्ष रामनन्दन प्रसाद तथा संचालन पूनम महानंद ने किया. कार्यक्रम में अतिथिद्वय स्थानीय अर्का जैन विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति डॉ अंगद तिवारी, रांची से पधारीं साहित्यकार डॉ सुरिन्दर कौर ‘नीलम’ एवं तुलसी भवन के न्यासी मुरलीधर केडिया मंचासीन रहे. (नीचे भी पढ़ें)

दीप प्रज्वलन के साथ समारोह की शुरुआत हुई, जिसके बाद राज्द्र साह राज ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की. तुलसी भवन के मानद महासचिव ने अतिथियों का स्वागत किया. डॉ अरुण सज्जन ने लोकार्पित पुस्तक पर पाठकीय प्रतिक्रिया प्रस्तुत की. इसके बाद कवयित्री माधवी उपाध्याय का साहित्यिक परिचय सुरेश चन्द्र झा ने दिया. इस अवसर पर मुख्य रुप से साहित्य समिति के सचिव डॉ अजय कुमार ओझा , अशोक पाठक स्नेही, बसंत जमशेदपुरी, दिव्येन्दु त्रिपाठी, डॉ आशा गुप्ता, सरिता सिंह, हरि मित्तल, हरिहर राय चौहान, शिव नंदन सिंह, राजेन्द्र राज, पूनम शर्मा स्नेहिल, सुष्मिता मिश्रा, बलविन्दर सिंह, प्रसन्न वदन मेहता, ममता कर्ण, सुनील उपाध्याय, वसंत जमशेदपुरी, अशोक शुभदर्शी, वीणा कुमारी नंदिनी, डॉ संध्या सिन्हा, राजेन्द्र सिंह, डॉ संजय पाठक सनेही, राजदेव सिन्हा, डॉ उदय प्रताप हयात, सोनी सुगंधा, सुदीप्ता जेठी राउत, सुरेश दत्त पाण्डेय, रंदी सत्यनारायण राव, भंजदेव देवेन्द्र कुमार व्यथित, ज्योत्स्ना अस्थाना, नीता सागर चौधरी, नीलाम्बर चौधरी, माधुरी मिश्र, शकुन्तला शर्मा, अरुणा झा, विनोद बेगाना, दिव्येन्दु त्रिपाठी, मंजू ठाकुर, कवलेश्वर पाण्डेय, मंजू कुमारी, डॉ रजनी रंजन, राजेश भोजपुरिया, प्रतिभा प्रसाद, शेषनाथ शरद, जय प्रकाश पाण्डेय, शिप्रा सैनी मौर्या, श्रेया उपाध्याय, हरि किशन चावला, विजयलक्ष्मी वेदुला, हरभजन सिंह रहबर, सरोज कुमार सिंह मधुप, राहुल शर्मा, वरुण प्रभात, सुजय कुमार एवं नगर के प्रबुद्ध जन उपस्थित रहे.




