जमशेदपुर : जमशेदपुर के सोनारी बुधराम मोहल्ला कमल चौक स्थित उपकार संघ में शनिवार को मां चंद्रघंटा की विधिवत पूजा अर्चना की गई. संध्या 6 बजे से जंवारा टोकरी कूपन का वितरण प्रारंभ किया गया. उपकार संघ ने बताया कि इस वर्ष 181 जंवारा टोकरी माता रानी के दरबार में स्थापित किया गया है. जबकि 75 ज्योति कलश प्रज्वलित की गई है. शाम 7 बजे हनुमान चालीसा पाठ के पश्चात संध्या आरती प्रारंभ हुई जिसमें सोनारी क्षेत्र के श्रद्धालु शामिल हुए. (नीचे देखे पूरी खबर)

मंदिर में ज्योति कलश की सुरक्षा के लिए मौजूद पंडा नकुल साहू, मिश्रा रजक और संजय वर्मा ने संयुक्त रूप से गणेश जी महाराज, मां जगदम्बे, भगवान शंकर जी, मां काली और बजरंग बली की आरती की. इसके बाद उपकार संघ जसगीत भजन मंडली द्वारा माता रानी के दरबार में जसगीत का गायन किया गया. इस मौके पर अध्यक्ष सतपाल साहू, उपाध्यक्ष उमाशंकर शर्मा, महासचिव विश्वकर्मा वर्मा, सचिव राजीव वर्मा, कोषाध्यक्ष नरेंद्र साहू, सह कोषाध्यक्ष साहिल शर्मा, बालकृष्ण साहू और उपकार संघ के सभी निष्ठावान सदस्य उपस्थित थे.














