
जमशेदपुर : गोविंदपुर थानांतर्गत छोटा गोविंदपुर के देवनगर जनता मार्केट निवासी रवि शंकर कुमार ने सिटी एसपी से उनके (रवि शंकर कुमार) साथ हुए मारपीट मामले में भादवि की धारा 325 जोड़ने व धारा 307 को न हटाने का आग्रह किया है. रवि शंकर कुमार ने सिटीट एसपी को लिखे पत्र में कहा है कि उनके पड़ोसी शिव शंकर कुमार एवं ऋषि कुमार एवं उनके परिवार वालों द्वारा जान से मारने की नीयत से विगत 04 नवंबर 2021 को सुबह करीब 10 बजे, डंडे एवं पत्थर से मारकर सिर फोड़ दिया गया था, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गये थे. उन्हें तीन टांका लगा और काफी खून बहा और उनके पूरे शरीर पर चोटें आयी थी. पत्र के साथ उन्होंने चोट के निशान युक्त तस्वीरें भी सिटी एसपी कार्यालय में सौंपी है. उन्होंने कहा है कि उनके लिखित आवेदन पर भादवि की धारा 447, 341, 323, 307, 504, 34 के तहत प्राथमिकी दर्ज हुई थी, परंतु धारा 325 नहीं लगयी गयी. इस सम्बन्ध में उन्होंने थाना प्रभारी एवं जांच अधिकरी को भी कहा, परन्तु अभी तक उपरोक्त धारा नहीं जोड़ी गयी और न ही अभी तक अभियुक्तों की गिरफ्तारी हुई है. रवि शंकर कुमार ने बताया है कि इस सम्बन्ध में पूछे जाने पर पर्यवेक्षण रिपोर्ट का हवाला देते हुए धारा 307 सत्यपित नहीं होने की बात कही जाती है. उन्होंने सिटी एसपी से आग्रह किया है कि उपरोक्त प्राथमिकी में भादवि कि धारा 325 जोड़ी जाये एवं धारा 307 को न हटाया जाये.





