
जमशेदपुर : सामाजिक संस्था यात्रा (एक नये जीवन की शुरुआत) के तत्वावधान में रविवार को डेमकाडीह ग्राम में जाड़े के मौसम को देखते हुए जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरण किया गया. इस दौरान कंबल पाकर गांव के गरीब जरूरतमंद लोग काफी खुश नजर आये. उन्होंने इस कार्य के लिए संस्था की प्रशंसा की. साथ ही कहा कि संस्था की ओर से कंबल मिलने से उनकी ठंड संबंधी परेशानी काफी हद तक दूर होगी तथा उन्हें काफी राहत मिली है. कार्यक्रम में संस्था की रीना सिंह, पूनम देवी, निरंजन तिवारी, संगीता सिंह, अर्जुन रजक, कृष्णा कर्मकार, सुशीला राय समेत अन्य सदस्य शामिल हुए.
[metaslider id=15963 cssclass=””]




